Entertainment

रिया ने ऐसे किया सुशांत को याद

मुंबई :  आज रविवार (21 जनवरी) को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की 38वीं बर्थ एनिवर्सरी है। चार साल पहले उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस खबर ने बॉलीवुड और उनके फैंस को हिलाकर रख दिया था। इस बीच आज सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने भी सुशांत को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। रिया, सुशांत की यादों में खोई दिख रही हैं।

उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुशांत की हंसते हुए फोटो शेयर की है। इस तस्वीर के साथ रिया ने एक हार्ट इमोजी भी लगाई है। साल 2020 में सुशांत, रिया के साथ सीक्रेट रिलेशनशिप में थे। उसी साल जून में सुशांत के निधन के बाद उनके रिलेशनशिप की पुष्टि हुई और रिया काफी ट्रोल हुई थीं। रिया पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा था। उन्हें इस चक्कर में जेल भी जाना पड़ा था।

हालांकि बाद में धीरे-धीरे रिया की लाइफ नॉर्मल हो गई। सुशांत और रिया की पहली मुलाकात साल 2013 में एक स्टूडियो में हुई थी। सुशांत फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ की शूटिंग कर रहे थे। वहीं रिया फिल्म ‘मेरे डैड की मारुति’ की शूटिंग में बिजी थीं। तब दोनों की दोस्ती हुई और फिर दोनों पार्टियों में मिलने लगे। उन्होंने एक-दूसरे को डेट भी किया।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक