Entertainment

ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ की रिलीज डेट हुई घोषित

मुंबई ; फैंस के बीच यशराज फिल्म्स (YRF) की स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों को लेकर अलग ही क्रेज रहता है। उसकी 5वीं फिल्म ‘टाइगर 3’ इसी दिवाली पर 12 नवंबर को रिलीज हुई थी। सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उल्लेखनीय सफलता हासिल कर रही है। इस बीच आज बुधवार (29 नवंबर) को यशराज फिल्म्स ने अपने फैंस को एक और खुशखबरी दे दी। उसने ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म ‘वॉर 2’ की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।

इसमें ऋतिक एक बार फिर ‘एजेंट कबीर’ के किरदार में नजर आएंगे। ‘वॉर 2’ साल 2025 में रिलीज होगी। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने एक्ट (ट्विटर) पर इस संबंध में एक पोस्ट साझा की है। फिल्म में ऋतिक के साथ साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म का निर्देशन ‘ब्रहमास्त्र’ फेम अयान मुखर्जी कर रहे हैं। ‘वॉर 2’ 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह साल 2019 में आई फिल्म ‘वॉर’ की दूसरी किश्त है।

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ‘वॉर’ ने काफी अच्छी कमाई की थी। फिल्म में वाणी कपूर भी अहम किरदार में थीं। बहरहाल ऋतिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे ‘टाइगर 3’ में एजेंट कबीर के रूप में दिखे। उनकी अगली फिल्म सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही ‘फाइटर’ है। इसमें दीपिका पादुकोण व अनिल कपूर भी हैं। फिल्म 24 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक