Entertainment

रणवीर ने इस स्टाइल में किया दीपिका को बर्थडे विश

मुंबई :  एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने दो दिन पहले 5 जनवरी को अपना 38वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर दीपिका को चाहने वालों और फैंस ने जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दीं। उनके पति व एक्टर रणवीर सिंह ने खास अंदाज में दीपिका को विश किया था। अब दीपिका ने आज रविवार (7 जनवरी) को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रणवीर द्वारा लाए गए बर्थडे केक की एक मनमोहक झलक शेयर की। तस्वीर में चॉकलेट-फ्लेवर वाला केक दिख रहा है, जिस पर ‘हैप्पी बर्थडे बेबी’ लिखा हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

केक पर ‘DP’ लिखी गई मोमबत्तियां सजी हुई भी नजर आ रही हैं। दीपिका ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “जन्मदिन के प्यार के लिए आप सभी को धन्यवाद!” बता दें कि दीपिका ने ताज कोलाबा में रणवीर के साथ अपना जन्मदिन मनाया था। इस कपल को 5 जनवरी को देर रात कोलाबा के बाहर स्पॉट किया गया था। दोनों ब्लैक आउटफिट के साथ ट्यूनिंग करते दिखे थे। उल्लेखनीय है कि दीपिका और रणवीर में हमेशा मजबूत बोंडिंग देखने को मिलती है। दोनों जब भी मौका मिलता है, एक-दूसरे की तारीफ किए बगैर नहीं रह पाते।

वे सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। दोनों की शादी को 5 साल हो चुके हैं और फैंस को उनसे खुशखबरी का इंतजार है। दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनकी अगली फिल्म फाइटर है, जिसके डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद है। इसमें दीपिका के साथ ऋतिक रोशन और अनिल कपूर भी हैं। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी। इसके अलावा दीपिका डायरेक्टर रोहित शेट्टी की ‘सिंघम 3’ और नाग अश्विन की ‘कल्कि 2898 एडी’ में भी नजर आएंगी।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक