Entertainment

प्रियंका ने बेटी और पति के साथ दिखाई वेकेशन की झलक

मुंबई : प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी नाम कमा रही हैं। सिंगर निक जोनास के साथ शादी के बाद प्रियंका का ज्यादातर समय विदेश में ही बीतता है। उनके एक बेटी मालती मैरी भी हैं। प्रियंका अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटी और पति के साथ प्यारी-प्यारी फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। प्रियंका इन दिनों फैमिली के साथ वेकेशन का मजा ले रही हैं।

अब प्रियंका ने वेकेशन के दौरान एक मनमोहक झलक शेयर की है, जिसमें उनकी बेटी अपने पापा के साथ यॉट की स्टीयरिंग व्हील को पकड़कर गा रही है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें कि प्रियंका मैक्सिको में नए साल का जश्न मना रही हैं। पहली फोटो में निक समुद्र किनारे मालती को पकड़े हुए हैं और प्रियंका उनके बगल में बैठी हैं। अगली क्लिप में प्रियंका और मालती समुद्र देख रही हैं।


अन्य तस्वीर में निक ने सेल्फी ली तो मालती, प्रियंका के करीब थी। अन्य तस्वीरों में तीनों एक यॉट पर दिखे। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “साल 2023 मैंने ऐसे ही बिताया था और शायद अभी भी मैं ऐसे ही बिता रही हूं। यहां 2024 में शांति, राहत, परिवार, प्यार, खुशी और कम्युनिटी को हाइलाइट किया गया है। अपने प्रियजनों को पास रखें। अगर हम ऐसा कर सकते हैं तो हम बहुत भाग्यशाली हैं, नया साल मुबारक हो।”


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक