Entertainment

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा पर दिखाई मालती की सेल्फी की झलक

मुंबई :  एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर लेटेस्ट फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब प्रियंका ने बेटी मालती की ‘पहली सेल्फी’ शेयर की है, जिसमें बच्ची की क्यूटनेस दिख रही है। प्रियंका ने आज शुक्रवार (12 जनवरी) को इंस्टाग्राम स्टोरी पर मालती की पहली सेल्फी की कुछ फोटो शेयर की हैं।

प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है कि उसने कुछ सेल्फी ली हैं। प्रियंका ने तीन फोटो शेयर की है, जिसमें पहली तस्वीर में मालती का आधा चेहरा नजर आ रहा है। हालांकि ये फोटो ब्लर है। दूसरी फोटो की बात करें तो इसमें मालती का फॉरहैड (ललाट) और उसकी छोटी-छोटी चोटी नजर आ रही है। तीसरी फोटो में मालती कैमरे में देख रही है। हालांकि ये तस्वीर भी मालती के आधे चेहरे की है। इन फोटो में देखा जा सकता है कि मालती गाड़ी में बैठकर सेल्फी की फोटो ले रही है।

पिछले दिनों प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की कई फोटो साझा की थी। इनमें वह मालती और पति निक जोनास के साथ मस्ती करती नजर आईं। क्रिसमस से ठीक पहले प्रियंका ने बेटी की घुड़सवारी का आनंद लेते हुए एक फोटो शेयर की थी। मालती की बैक से ली गई प्यारी तस्वीर में वह घुड़सवारी की ड्रेस पहने हुए थीं और जूते व हेलमेट के साथ घोड़े पर बैठी नजर आई थीं। प्रियंका को आखिरी बार अमेरिकी रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा ‘लव अगेन’ में देखा गया था। अब वह ‘हेड्स ऑफ स्टेट्स’ में नजर आएंगी।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक