Entertainment

परिणीति ने राघव के साथ यूरोप में किया नए साल का स्वागत

मुंबई :  एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की शादी पिछले साल 24 सितंबर को उदयपुर में हुई थी। तब से परिणीति अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव हैं। वह फैंस के लिए हर अवसर की झलकियां उपलब्ध कराती रहती हैं। फिलहाल परिणीति और राघव यूरोप में नए साल का जश्न मना रहे हैं। परिणीति ने आज सोमवार (1 जनवरी) को कई प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें दोनों को रोमांटिक पोज देते हुए देखा जा सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @parineetichopra

पहली तस्वीर में दोनों एक रेस्टोरेंट में बैठे हुए है। राघव ने बेज कलर का स्वेटर पहना है, जबकि परिणीति क्रीम और ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। दोनों कैमरे के सामने पोज देते हुए मुस्कुरा रहे हैं। अगली फोटो कप केक की है। इसके बाद परिणीति, राघव की गोद में बैठी हैं। परिणीति काले रंग के आउटफिट में हैं। राघव ने मरून स्वेटर और ब्लैक पैंट पहनी है। दोनों ने एक-दूसरे को बांहों में लिया है।

परिणीति ने कैप्शन में लिखा, “अपने प्यारे लोगों के साथ क्रिसमस और न्यू ईयर मनाया। उन्हें कसकर गले लगाया, बेड पर चॉकलेट खाई और यह सब काफी कोजी था।” परिणीति ने लोकेशन में ऑस्ट्रिया डाला है। उनकी इन फोटो पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं। सबा पटौदी और मनीष मल्होत्रा ने हार्ट की इमोजी बनाई।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक