मुंबई :कार्तिक आर्यन इस समय बॉलीवुड की हॉट प्रॉपर्टी माने जाते हैं। उनकी बॉलीवुड में जबरदस्त डिमांड बनी हुई है। ज्यादा से ज्यादा फिल्ममेकर्स उन्हें साइन करना चाहते हैं। कार्तिक के साथ काम करने के लिए भी हर कोई बेकरार है। पिछले साल कार्तिक की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ की अनाउंसमेंट हुई थी। मेकर्स ने फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है। इसमें कार्तिक के साथ लीड एक्ट्रेस सारा अली खान नजर आएंगी। हालांकि मेकर्स ने अभी यह कंफर्म नहीं किया है।

इस बीच रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी मुख्य भूमिका में दिखेंगी। मेकर्स संग पलक की बात फाइनल स्टेज पर है। बस कुछ चीजों को ही फाइनलाइज करना बाकी है। बता दें पलक ने सलमान की इसी साल अप्रेल में रिलीज हुई फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि उनका रोल काफी कम था। ‘भूल भुलैया 3’ को अनीस बज्मी डायरेक्ट करेंगे।
‘भूल भुलैया 2’ में कार्तिक के साथ कियारा आडवाणी और तब्बू लीड रोल में थे। फिल्म सफल रही थी। पलक की पर्सनल लाइफ की बात करें तो पिछले दिनों उनका नाम सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम के साथ जुड़ा था। दोनों को कई जगहों पर साथ-साथ देखा गया। हालांकि दोनों ने अभी तक इस रिलेशनशिप के बारे में कुछ भी नहीं बोला है। पलक म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं।
कार्तिक आर्यन इस समय बॉलीवुड की हॉट प्रॉपर्टी माने जाते हैं। उनकी बॉलीवुड में जबरदस्त डिमांड बनी हुई है। ज्यादा से ज्यादा फिल्ममेकर्स उन्हें साइन करना चाहते हैं। कार्तिक के साथ काम करने के लिए भी हर कोई बेकरार है। पिछले साल कार्तिक की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ की अनाउंसमेंट हुई थी। मेकर्स ने फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है। इसमें कार्तिक के साथ लीड एक्ट्रेस सारा अली खान नजर आएंगी। हालांकि मेकर्स ने अभी यह कंफर्म नहीं किया है।