Entertainment

हो गया था मलाइका-अर्जुन का ब्रेकअप, रिश्ता खत्म करना नहीं था आसान

मुंबई :  मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का लंबे समय से अफेयर चल रहा है। मीडिया और फैंस के बीच मलाइका-अर्जुन का रिलेशनशिप हमेशा चर्चाओं में रहता है। मलाइका भले ही अर्जुन से 12 साल बड़ी है, लेकिन उनके प्यार पर इस बात का जरा भी असर नहीं दिखता। दोनों खुल्लम-खुल्ला प्यार-मोहब्बत का इजहार करते रहे हैं। उन्हें कितनी ही दफा एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। साथ ही वे जब-तब सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्यार जाहिर कर देते हैं।

हालांकि कभी-कभार उनके ब्रेकअप की खबरें भी आती हैं, जो फैंस को कम ही हजम होती हैं। इस बीच पता चला है कि कुछ समय पहले सच में उनका ब्रेकअप हो गया था, लेकिन दोनों ने ही इस पर कोई बयान नहीं दिया था। अब कुछ अपडेट्स सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों भले ही एक बार के लिए अलग हो गए थे लेकिन उनके बीच चीजें अब ठीक भी हो चुकी हैं। जूम की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, “वे कई सालों से एक साथ हैं।

उन दोनों में से किसी के लिए भी इसे खत्म करना और एक-दूसरे के साथ बिताए गए अच्छे समय को भूलना आसान नहीं होगा। ये अच्छा ही है कि उन्हें एहसास हुआ कि अलगाव हमेशा जीवन का समाधान नहीं है। कोई नहीं जानता कि वे अलग-अलग रास्ते क्यों चले गए या क्या हमें इसे ‘एक-दूसरे से ब्रेक’ कहना चाहिए?” उल्लेखनीय है कि उनके अलग होने के पीछे शादी भी एक कारण बताया जा रहा था।

दोनों में से कोई न कोई एक शादी करना चाहता है, लेकिन दूसरा तैयार नहीं है। बता दें कि मलाइका और अर्जुन के ऑफिशियल रिलेशनशिप की खबर साल 2019 में आई थी। हाल ही मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान ने शूरा खान के साथ दूसरी शादी कर ली। शादी 24 दिसंबर को अरबाज की बहन अर्पिता के घर में हुई थी। मलाइका के बेटे अरहान शादी में शामिल हुए थे। तब मलाइका फैमिली के साथ क्रिसमस पार्टी मना रही थीं।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक