
मुंबई : एक्टर पुलकित सम्राट आज शुक्रवार (29 दिसंबर) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे 40 साल के हो गए हैं। इस मौके पर पुलकित की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने उन पर प्यार लुटाया है। कृति ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पुलकित को बर्थडे विश करते हुए कई रोमांटिक फोटो शेयर की हैं। कृति ने पुलकित के लिए एक बड़ा नोट भी लिखा है।

View this post on Instagram
कृति ने लिखा, “सबसे बड़े दिल और सबसे शुद्ध आत्मा वाला लड़का..आपके साथ बीते किसी भी दिन में डल मूमेंट नहीं आया। आपसे प्यार करना मेरे साथ अब तक हुई सबसे अच्छी चीजों में से एक है, मैं एक भाग्यशाली लड़की हूं… इस दुनिया में और मेरे जीवन में आने के लिए धन्यवाद…तुमसे प्यार करती हूं, आज और हर दिन.. बेस्ट लड़का, आप मेरे हीरो हैं..जन्मदिन मुबारक हो बेबी।” उल्लेखनीय है कि पुलकित और कृति लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
फैंस को उनकी शादी का इंतजार है। अगर पुलकित के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें इसी साल फुकरे फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘फुकरे 3’ में देखा गया था। उनके साथ वरुण शर्मा, मनजोत सिंह, पंकज त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा भी थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया। दूसरी ओर, कृति इन दिनों एक कॉमेडी फिल्म की तैयारी में जुटी हुई है और इसका नाम ‘रिस्की रोमियो’ है। उनके अपोजिट सनी सिंह हैं।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।