
मुंबई : सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने इसी साल की शुरुआत में राजस्थान में ग्रैंड वेडिंग की थी। इस जोड़ी ने शादी के बाद अपने पहले क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। कियारा ने इंस्टाग्राम पर पति संग प्यारी तस्वीर फैंस को दिखाई है। कियारा को सिद्धार्थ की बाहों में देखा जा सकता है। कियारा रेड कलर की शॉर्ट ड्रेस में ग्लैमरस लग रही हैं।

View this post on Instagram
वह व्हाइट शूज के साथ रेनडियर-सींग वाले हेडबैंड में कमाल लग रही हैं। सिद्धार्थ ने रेड कलर की पैंट और ब्लैक शर्ट पहना है। सिद्धार्थ, कियारा के गाल पर किस करते हुए उन्हें गले लगा रहे हैं। बैकग्राउंड में एक डोर दिख रही है, जिस पर काफी डेकोरेशन की गई है। कियारा ने कैप्शन में लिखा, “मेरी क्रिसमस।”
एक्ट्रेस अनन्य पांडे ने भी क्रिसमस मनाती हुई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्हें रेनडियर हेयर बैंड और कलरफुल स्वेटर पहने हुए देखा जा सकता है। अनन्या ने कैप्शन में लिखा, “मेरे घर पर पहली क्रिसमस, सीक्रेट सांता, ढेर सारा खाना और अपने सबसे पुराने दोस्तों के साथ हंसी-मजाक..इससे ज्यादा ग्रेटफुल नहीं हो सकती।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।