
मुंबई ; एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और एक्टर व फिल्मेकर जैकी भगनानी की जोड़ी पिछले काफी समय से आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इन दिनों उनकी शादी को लेकर खूब खबरें चल रही हैं। रिपोर्टों के अनुसार वे इस साल फरवरी में विवाह बंधन में बंध जाएंगे। उन्होंने शादी के लिए गोवा को चुना है। इस बीच कपल भगवान श्रीराम के दर्शन करने पहुंचे। यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जानकारी के अनुसार कपल मुंबई में राम मंदिर प्रतिमूर्ति रथ का दौरा करने पहुंचे।

View this post on Instagram
जैकी ने शुक्रवार (12 जनवरी) को खुद ये तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की। इसमें वह रकुल के साथ भगवान के आगे हाथ जोड़ते दिख रहे हैं। जैकी ने फोटो शेयर कर लिखा, “राम मंदिर प्रतिमूर्ति रथ से मंत्रमुग्ध हो गए।” दूसरे वीडियो में दोनों भगवान की भक्ति में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान रकुल ने ग्रीन कलर का सूट पहना हुआ था। जैकी ने ऑरेंज कुर्ता-पायजामा कैरी किया।
उल्लेखनीय है कि रकुल और जैकी ने साल 2021 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था। माना जा रहा है वे 22 फरवरी को सात फेरे लेंगे। इस मौके पर उनके परिवार वाले और खास दोस्तों के ही आने की संभावना है। वेडिंग वेन्यू में नो फोन पॉलिसी होगी। अभी तक शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इन दिनों हर सेलिब्रिटी की शादी में ऐसा ही देखने में आ रहा है।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।