
मुंबई : एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने अभी फिल्मी दुनिया में एंट्री नहीं की है, लेकिन वे अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं। इब्राहिम के लुक्स काफी कुछ अपने पिता से मिलते हैं और उनके बॉलीवुड डेब्यू को लेकर अटकलें जारी हैं। इब्राहिम की पर्सनल लाइफ भी मीडिया को लगातार खबर दे रही है। वे पिछले कई दिनों से एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी एक्ट्रेस पलक तिवारी के साथ रिश्ते को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं।

हालांकि दोनों ने कैमरे के सामने कभी भी अपनी प्यार-मोहब्बत का इजहार नहीं किया, लेकिन उन्हें कई दफा साथ स्पॉट किया जा चुका है। अब दोनों एक बार फिर साथ नजर आए, जिससे उनकी रिलेशनशिप के रूमर्स को फिर से हवा मिल गई। दरअसल रविवार (31 दिसंबर) की रात उन्हें नए साल की पार्टी में एंट्री करते हुए देखा गया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इब्राहिम पैपराजी को देखकर मुंह छिपा रहे हैं।
वे पलक के साथ कार की पिछली सीट पर बैठे हुए हैं। पलक फोन पर बिजी दिख रही हैं। वीडियो के सामने आने के बाद लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें दिसंबर 2022 में पलक और इब्राहिम को पहली बार साथ स्पॉट किया गया था। तब भी दोनों पैपराजी को देखते ही मुंह छिपाने लगे थे। बता दें पलक बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं और उन्हें कुछ म्यूजिक वीडियो में भी काम करने का मौका मिला है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।
View this post on Instagram
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।