
मुंबई : ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की फिल्म ‘फाइटर’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह 25 जनवरी से सिल्वर स्क्रीन पर अपनी चमक बिखेरेगी। पिछले दिनों इस फिल्म से कई कलाकारों के फर्स्ट लुक जारी किए गए थे। साथ ही इसका टीजर भी सामने आ चुका है। आज शुक्रवार (15 दिसंबर) को इसके मेकर्स ने फैंस को तोहफा देते हुए इसका पहला गाना ‘शेर खुल गए’ रिलीज कर दिया।

गत दिवस इस गाने का टीजर शेयर किया गया था। गाना एक पार्टी का है, जिसमें ऋतिक और दीपिका शानदार डांस मूव्स के साथ रंग जमा रहे हैं। उनके साथ गाने में करण सिंह ग्रोवर और अनिल कपूर भी झूमते नजर आए। गाने के बोल गीतकार कुमार ने लिखे हैं। इसे विशाल ददलानी, शेखर, बेनी दयाल और शिल्पा राव ने गाया है। म्यूजिक विशाल-शेखर का है। फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं।
ऋतिक के साथ सिद्धार्थ की ये तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों ‘वॉर’ और ‘बैंग बैंग’ में एक साथ काम कर चुके हैं। ‘फाइटर’ ऋतिक की पहली 3डी फिल्म है। ऋतिक स्क्वॉडरन पायलट ‘शमशेर पठानिया’ उर्फ ‘पैटी’ तथा दीपिका स्क्वाड्रन लीडर ‘मिनल राठौड़’ उर्फ ‘मिन्नी’ का रोल अदा करेंगी। ऋतिक-दीपिका पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।