Entertainment

मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल की हालत गंभीर

मुंबई :  मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल (62) की हालत गंभीर है। वे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं। रोहित कई सालों से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे और उन्हें साल 2010 में दिल का दौरा पड़ा था। तब उनकी आपातकालीन एंजियोप्लास्टी हुई थी। वो ठीक भी हो गए थे लेकिन अब दोबारा उनका स्वास्थ्य खराब रहने लगा है। वे कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। रोहित के एक करीबी दोस्त ने बताया कि अचानक ही उनकी तबीयत खराब हो गई..और वो बेहोशी की हालत में जा रहे थे।

उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें पेसमेकर से सात झटके दिए, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं आया। इसके बाद उन्हें मेदांता ले जाया गया जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया है। इससे पहले उन्हें मूलचंद अस्पताल ले जाया गया था। सब लोग रोहित को ‘गुड्डा’ कहकर बुलाते हैं और हम जानते हैं कि वे एक फाइटर हैं लेकिन इस बीमारी ने उनके मन और तन दोनों पर गहरा असर डाला है।

हम सब उनके लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। पिछले साल नवंबर में भी रोहित को गंभीर हालत में मेदांता में भर्ती कराया गया था। वहां उनसे मिलने उनके पुराने दोस्त और एक्टर अर्जुन रामपाल भी पहुंचे थे।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक