
मुंबई ; एक्टर बॉबी देओल की फिल्म ‘एनिमल’ पिछले साल 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की। इसमें बॉबी ने विलेन का किरदार निभाया, लेकिन इसके बावजूद फैंस ने उन्हें खूब प्यार दिया। बॉबी ने 10 मिनट के रोल में ही जान भर दी। खैर अभी हम बात कर रहे हैं बॉबी की पर्सनल लाइफ की। आज बुधवार (24 जनवरी) को बॉबी की पत्नी तान्या देओल का जन्म दिन है।

View this post on Instagram
बॉबी ने तान्या पर प्यार बरसाते हुए उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। बॉबी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक फोटो पोस्ट की है। इसमें बॉबी, तान्या को हग करते दिख रहे हैं। दोनों ही खुशी से मुस्कुरा रहे हैं। बॉबी ने कैप्शन में लिखा, “मेरे जीवन के प्यार को जन्मदिन की शुभकामनाएं।” उल्लेखनीय है कि बॉबी और तान्या की लव स्टोरी एक इटालियन कैफे में शुरू हुई, जहां दोनों पहली बार एक दोस्त की पार्टी में मिले थे।
इसके बाद बॉबी ने अपने दोस्त से तान्या का नंबर मांगा और उनसे एक और मुलाकात के लिए कहा। फिर नजदीकियां बढ़ती गईं। बॉबी ने तान्या को शादी के लिए वहीं प्रपोज किया जहां पहली बार मिले थे। दोनों ने 30 मई 1996 को करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी कर ली। उनदो बेटे आर्यमान और धरम हैं। बॉबी जल्द ही फिल्म ‘कंगुवा : ए माइटी वैलिएंट सागा’ मूवी में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ दिशा पाटनी और सूर्या भी हैं।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।