आरकेआरसी व्यास माहेश्वरी महिला मंडल ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन व अन्नकूट महोत्सव

भीलवाड़ा। शहर के आरकेआरसी व्यास माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा गोपाष्टमी के पावन अवसर पर दीपावली स्नेह मिलन व अन्नकूट महोत्सव का आयोजन अध्यक्ष चेतना जागेटिया व सचिव मीनू झंवर के सानिध्य में बालाजी वाटिका में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिमांचल संयुक्त मंत्री शिखा भदादा, पुराना शहर माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष सुमित्रा भदादा उपस्थित थे। सदस्याओं द्वारा ‘छम-छम नाचे हनुमान लाला…, आजाओ भोले बाबा… तथा मेरा ब्याह करा दे राधिका गौरी से… सहित विभिन्न भजन प्रस्तुत किए। भजनों पर सभी महिलाए झूम उठी। महोत्सव के दौरान सभी महिलाओं को अपने समाज और देश हित के प्रति जागरुक रहते हुए मतदान करने और गौ माता की रक्षा करने का संकल्प भी दिलाया गया।

अन्नकूट का पर्व देता है एकजुटता का संदेश: चेतना जागेटिया
कार्यक्रम को सम्बोधित करते अध्यक्ष चेतना जागेटिया ने कहा कि कहा की समाज को आगे बढ़ाना है तो सभी को एकजुट होना आवश्यक है। क्योंकि संगठन में ही शक्ति है। गोवर्धन अन्नकुट का पर्व भी हमे यही संदेश देता है। जिसमे भगवान श्री कृष्ण ने संकट के समय ब्रजवासियों के इधर उधर भागने भयभीत होने की बजाय एकजुट होकर संघर्ष करने का संदेश देते हुये गोवर्धन पर्वत उठाकर सभी से सहयोग लेकर श्रमदान के महत्व को समझाकर एकजुटता का संदेश दिया, की संकट के समय एकजुटता दिखाकर असंभव को भी संभव किया जा सकता है। गोवर्धन पर अन्नकूट तैयार किया जाता है जिसमे सभी प्रकार की सब्जियों से भोजन तैयार किया जाता है यह भी हमे एकजुटता का संदेश देता है।

महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिता व भजनों में लिया भाग
प्रचार मंत्री सुनीता काबरा ने बताया कि कार्यक्रम में लड्डू गोपाल की मनमोहक झांकी सजाई गई, सभी महिलाएं कार्यक्रम में साउथ इंडियन थीम में सिल्क साड़ी पहन कर आई। कार्यक्रम में विभिन्न तरह के गेम्स चेयर रेस, हाऊजी व तुलसी गमला सजाओ प्रतियोगिता व सामूहिक भजन आदि रखे गए। जिसमें सभी महिलाओं ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और लड्डू गोपाल को छप्पन भोग लगाया और अंत में सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ये सदस्याएं रही उपस्थित

दीपावली स्नेह मिलन व अन्नकूट महोत्सव के आयोजन में निवर्तमान अध्यक्ष इंदिरा हेड़ा, वंदना नवाल, स्नेहलता तोषनीवाल, सुनीता मूंदड़ा, चंद्रकांता गगरानी, सुनीता नरानीवाल, रंजना बिड़ला, सरोज सोमानी, सुचिता कोगटा, सुमित्रा दरगड, मंजुला मंत्री, मधु बिड़ला, रेनू समदानी, दीप शिखा शारदा, सुनीता बिड़ला, उषा राठी, सीमा बिड़ला, सुमन भंडारी, शिखा समदानी, मितिका लढ़ा, प्रिया न्याति, सोनू कोगटा, शिल्पा कास्ट, भारती मोदानी, ज्योति आगाल आदि सदस्याएं उपस्थित थी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक