
मुंबई ; सोशल मीडिया पर विक्की जैन और अंकिता लोखंडे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यूजर्स कह रहे हैं कि विक्की ने ‘बिग बॉस 17’ के घर में रहते हुए अपनी पत्नी अंकिता पर हाथ उठाने की कोशिश की है। वीडियो में विक्की बिस्तर पर अंकिता के साथ नजर आ रहे हैं। इस बीच अभिषेक कुमार उनसे कुछ कहते हैं, अंकिता भी अपनी बात रखने की कोशिश करती हैं।

During arguments, Vicky Bhaiya aggressively tried to get out of the blanket and looked like he was trying to hit his wife Ankita Lokhande on national television 😱😱😱pic.twitter.com/9s7roCZy8A
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) December 22, 2023
हालांकि विक्की जिस तरह अंकिता की ओर हाथ बढ़ाते हैं, उसे देखकर खुद अभिषेक और कमरे में मौजूद अरुण माशेट्टी भी हैरान रह जाते हैं। अंकिता भी विक्की को ऐसे देख कुछ डरी और हैरान लगती हैं। अभिषेक और अरुण ने विक्की पर अंकिता को मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया। दोनों ने विक्की पर निशाना साधा। ऐसे में विक्की ने खुद को सही साबित करने के लिए अनुराग डोभाल की मदद ली।
उनका मानना था कि उन्होंने अंकिता को मारने के लिए हाथ नहीं उठाया था। इस बात को लेकर विक्की व अभिषेक का जबरदस्त झगड़ा होता है। दूसरी ओर, अर्चना अभिषेक से कहती हैं कि वह उनके पति पर ऐसे गंभीर आरोप ना लगाएं। अंकिता बाद में बात और बढ़ने पर भी विक्की का बचाव कर अभिषेक के दावों को गलत ठहरा देती हैं।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।