
मुंबई : दिल्ली के मशहूर कालकाजी मंदिर में शनिवार (27 जनवरी) रात जाने-माने सिंगर बी प्राक जागरण करने पहुंचे थे। प्राक को देखने के लिए भीड़ उमड़ गई। अचानक स्टेज टूटकर गिर गया और एक बड़ी अनहोनी हो गई। हादसे में एक महिला की जान चली गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस बीच प्राक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर घटना पर दुख जताया है।

One woman died and 17 others were injured after a stage inside Delhi’s Kalkaji mandir collapsed during a ritual ceremony on Friday midnight. B.Prak was performing while an incident happened. pic.twitter.com/hyGLAemLCM
— Amit Bhardwaj (@AmmyBhardwaj) January 28, 2024
प्राक ने कहा, “बहुत ही दुख हुआ और बहुत ही मायूस हूं मैं। बहुत ही दुखी हूं और दुखी मन से आज मुझे ऐसा लग रहा है क्योंकि पहली बार मैंने ऐसा देखा है अपने सामने होता हुआ। जहां पर मैं गा रहा हूं, कालकाजी मंदिर में आज जो भी हुआ बहुत ही दुख की बात है और जिनको भी लगी, जिनको भी चोट आई हैं, मैं उम्मीद करता हूं कि वो सब ठीक हों और बहुत जल्द ही ठीक हो जाएं। मैं आगे से यही कहूंगा कि मैनेजमेंट बहुत जरूरी है।
मैनेजमेंट ने वहां लोगों को बड़ा समझाया कि आप पीछे हो जाइए लेकिन ये आप सब लोगों का मां के लिए प्यार है मेरे लिए प्यार है पर हमें आगे से बहुत ध्यान रखना है, बच्चों का बुजुर्गों का सभी लोगों का क्योंकि जान से बढ़कर कुछ भी नहीं है इस दुनिया में और न कभी हो सकता है। तो हमे इसका बहुत ध्यान रखना है कि कभी किसी की जान को न बने और मैं फिर से आऊंगा।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।