
मुंबई : एक्टर आयुष्मान खुराना का अब तक का करिअर शानदार रहा है। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। फैंस उनके अलग अंदाज के कायल हैं और हर रोल पर जमकर प्यार लुटाते हैं। आज रविवार (21 जनवरी) का दिन आयुष्मान के लिए बहुत खास है क्योंकि वे उनकी दिलो जान से प्यारी पत्नी ताहिरा कश्यप का जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके को खास बनाने के लिए आयुष्मान वेकेशन पर निकल गए हैं।

आयुष्मान ने एक पोस्ट शेयर करके अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है। आयुष्मान ने सोशल मीडिया पर अपनी और ताहिरा की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें आयुष्मान और ताहिरा स्वीमिंग पूल में आराम फरमाते दिख रहे हैं। ताहिरा इस दौरान येलो कलर की बिकिनी में नजर आईं वहीं आयुष्मान ने शर्टलैस होकर खूब पोज दिए। लुक में चार चांद लगाने के लिए ताहिरा ने बालों में एक छोटा सा फूल भी लगा लिया। तस्वीरों को शेयर करते हुए आयुष्मान ने लिखा, “मेरी पत्नी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं।”
View this post on Instagram
बता दें कि ताहिरा कैंसर को मात देने के बाद नॉर्मल जिंदगी जीने की कोशिश कर रही हैं। तब ताहिरा का लुक पूरी तरह से बदल गया था और आयुष्मान ने उनका पूरा ख्याल रखा। आयुष्मान के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘ड्रीमगर्ल 2’ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। आयुष्मान ने साल 2024 में रिलीज होने वाली उनकी फिल्म के बारे में खुलासा नहीं किया था, लेकिन ये जरूर कहा था कि वे किरदार के साथ और प्रयोग करेंगे।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।