
मुंबई ; अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप को लेकर आए दिन खबरें आती रहती हैं। कह सकते हैं कि ये न्यूज सोशल मीडिया पर खूब हिट होती है। ये स्टार फैंस के बीच जबरदस्त लोकप्रिय हो चुके हैं। पिछले कई सालों से वे एक-दूसरे को डेट करने के साथ सीरियस रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में दोनों अपने दोस्त की शादी में एक साथ शामिल हुए।

उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। अर्जुन दाढ़ी और मूछ वाले लुक मे हैं। उन्होंने कुर्ता पहना है। उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका की बात करें तो वह एथनिक लुक में काफी सुंदर लग रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन-मलाइका को एक कॉमन फ्रेंड करिश्मा करमचंदानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में साथ में स्पॉट किया गया। इन तस्वीरों अर्जुन की तीन बहनें सोनम कपूर, अंशुला कपूर, रिया कपूर और अवंतिका मलिक भी दिखाई दे रही हैं।
अब फैंस पूछ रहे हैं कि अर्जुन-मलाइका कब शादी करेंगे। मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान ने 24 दिसंबर को शूरा खान के साथ शादी रचा ली थी। ऐसे में मलाइका भी जल्द ही शादी को लेकर फैसला ले सकती हैं। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों मलाइका-अर्जुन का ब्रेकअप हो गया था। हालांकि अब उनके बीच सबकुछ ठीक नजर आ रहा है।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।