
मुंबई : अभिनेता अजय देवगन के फैंस के लिए यह साल खूब खुशी देने वाला रहेगा, क्योंकि उनकी कई फिल्में रिलीज होने की लाइन में लगी हुई हैं। आज रविवार (21 जनवरी) को उनकी एक फिल्म ‘मैदान’ की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है। अजय इस फिल्म के चलते काफी समय से सुर्खियां बटोर रहे हैं। ये फिल्म फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित है, जिनके मार्गदर्शन में भारतीय फुटबॉल टीम ने 1951 और 1962 के एशियाई खेलों में जीत हासिल की थी।

अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी ‘मैदान’ अजय की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। अब तक इसकी रिलीज डेट कई बार पोस्टपोन की जा चुकी है। आखिरकार मेकर्स ने इसे रिवील कर दिया। अजय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘मैदान’ का पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि फिल्म इस साल ईद पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने भी इसका पोस्टर शेयर कर रिलीज संबंधी जानकारी दी है।
AJAY DEVGN: ‘MAIDAAN’ TO ARRIVE THIS EID… #Maidaan – starring #AjayDevgn – gets a new release date: April 2024 #Eid… Directed by Amit Sharma.#BoneyKapoor #ZeeStudios pic.twitter.com/0ijkWfUzsF
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 21, 2024
उल्लेखनीय है कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ भी ईद पर ही सिनेमाघरों में आ रही है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों फिल्मों के बीच दिलचस्प टक्कर होने वाली है। देखना है कि कौन बाजी मारता है। अजय और अक्षय ने 90 के दशक की शुरुआत में लगभग एक ही समय बॉलीवुड में एंट्री मारी थी। दोनों ने साथ में भी कुछ फिल्में की हैं।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।