Entertainment

अजय देवगन ने दिखाई 2023 की प्यारी यादें

मुंबई :  एक्टर अजय देवगन ने साल 2023 की कुछ खूबसूरत और अनदेखी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अजय परिवार के साथ बेहद अनमोल पल बिताते दिख रहे हैं। ये उनकी परिवार के साथ वेकेशन की तस्वीरें हैं, जिन्हें आज से पहले कभी नहीं देखा गया। इनमें अजय और उनकी पत्नी काजोल दोनों बच्चों न्यासा और युग के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों पर फैंस भी जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

अजय ने आज 31 दिसंबर को ये फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। पहली तस्वीर बच्चों के साथ है। अजय इसमें काफी खुश नजर आ रहे हैं। आगे अजय बेटी न्यासा के साथ हैं। अजय बिटिया को लेकर काफी पजेसिव और प्रोटेक्टिव हैं। एक तस्वीर में अजय ने युग को गोद में लिया है। साथ में काजोल भी हैं। एक फोटो में अजय साइकलिंग करते हुए परिवार के साथ बेहद मस्ती भरे मूड में हैं। एक तस्वीर में अजय के चश्मे में युग दिख रहे हैं। एक तस्वीर में युग का बेहद नटखट अंदाज है। अजय द्वारा शेयर की गई आखिरी फोटो में पूरा परिवार दिखाई दे रहा है।

इसमें न्यासा मोनोकिनी में हैं। अजय ने कैप्शन में लिखा, “गैलरी देखने पर इन जेम्स को पाया। परंपराओं, प्रियजनों और छुट्टियों के दौरान हमेशा हमारे दिलों को भरने वाली गर्मजोशी को चीयर्स। इस नए साल में आप सभी को ऐसे ही मैजिक की शुभकामनाएं।” ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं। बता दें कि अजय और काजोल की शादी फरवरी 1999 में हुई थी। 54 वर्षीय अजय के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनके पास ‘सिंघम 3’ तथा ‘औरों में कहां दम था’ जैसी फिल्में हैं।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक