
रायपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व लोरमी विधायक अरुण साव आज मुंगेली जिले के लोरमी दौरे पर रहे। यहां उनके प्रथम लोरमी आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने लोरमी के मुंगेली चौक के पास केले से तो वहीं तहसील चौक में लड्डू से अरुण साव को तौलते हुए बधाई दिए। साव यहां मानस मंच में आयोजित धान बोनस राशि वितरण समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां अरुण साव ने विधानसभा क्षेत्र के हजारों की तादाद में मौजूद आम लोगों को संबोधित किया।

भावुक हूं, अभिभूत हूं।
लोरमी नगर में प्रथम आगमन पर मेरे परिवारजनों व कर्मठ कार्यकर्ताओं से स्नेहपूर्ण भेंट कर सभी का स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। pic.twitter.com/HUOQd44uL4
— Arun Sao (@ArunSao3) December 26, 2023
इस बीच मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम साव ने कहा कि, विधानसभा के चुनावी घोषणा पत्र में मोदी की गारंटी के अनुसार सीएम के शपथ के तत्काल बाद पहला काम छत्तीसगढ़ के 18 लाख परिवारों का पीएम आवास स्वीकृति के बाद आज किसानों के हित में मोदी की गारंटी का दूसरा बड़ा काम पिछले दो वर्षों के धान की बोनस की राशि किसानों को देकर पूरा किया है। इस बीच अरुण साव ने मोदी गारंटी का एक-एक वादा पूरा करने की बात कहते हुए कहा, जो कहे हैं, वो करके दिखाएंगे।