
रायगढ़। छाल रेंज में एक पिकअप से लकड़ी की तस्करी हो रही थी। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने घेराबंदी की। कूड़ेकेला से पुल पार होते हुए बंगरसुता में वाहन को रोक लिया। हालांकि चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकाला। पिकअप से 6 साल के गोला जब्त किए गए। इसकी कीमत करीब 42 हजार है।

छाल रेंज में तस्कर सक्रिय हैं। यहां लगातार जंगल से लकड़ी की चोरी तस्कर द्वारा हो रही है। इनका परिवहन करते वाहन तो पकड़े जाते हैं, लेकिन चालक अक्सर भाग निकलते हैं। शनिवार की रात साढ़े 8 बजे लकड़ी की तस्करी हो रही थी। अनुमान है कि जिन जगह वाहन जब्त किया गया, उसके आसपास की पेड़ की कटाई की गई होगी। हालांकि विभाग द्वारा अभी तक लकड़ी की ठूठ का पता नहीं लगाया जा सका है। लगातार लकड़ी की कटाई से वन प्राणी बस्ती की तरफ मूमेंट कर रहे हैं। छाल रेंज में पिछले एक माह से हाथियों का दल पूसल्दा बोजिया बरभौना कटाईपाली खेदापाली एडू आसपास विचरण कर रहे थे। इसमें लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।