Top Newsछत्तीसगढ़

रायपुर से जगदलपुर के लिए निकले प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह का जगह-जगह हुआ स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सत्ता में काबिज होने के बाद अरुण साव ने डिप्टी सीएम बनने के बाद भाजपा में संगठन में बदलाव करते हुए जगदलपुर से विधायक चुने गए किरण देव को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद किरण देव आज पहली बार कांकेर पहुंचे। यहां बस्तर के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले चारामा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने किरण देव के स्वागत में जमकर आतिशबाजी की है।

Image

इस दौरान किरण देव ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। किरण देव ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ से सिर्फ दो सीट बस्तर और कोरबा भाजपा के खाते में नही आई थी, लेकिन इस बार प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से प्रदेश की सभी 11 सीट भाजपा जीतकर आएगी। किरण देव ने कहा कि भाजपा की एक रीत रही है कि भाजपा जो कहती है वो करती है। इसलिए ही इस विधानसभा चुनाव में जनता के प्यार और आशीर्वाद से भाजपा की सरकार चुन कर आई है, किरण देव में साथ कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने वाले नारायणपुर विधायक केदार कश्यप भी मौजूद थे। किरण देव अपने विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर पहुंचे है।

Image


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक