
रायपुर। आशीर्वाद भवन बैरन बाजार रायपुर में प्रदेश स्तरीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों का सम्मेलन संपन्न हुआ। अधिवेशन एक प्रकार से समुद्र मंथन जैसा रहा पदाधिकारियों ने सामाजिक एकता और सनातन धर्म के प्रति जागरूकता एवं युवा शक्ति का इस ओर झुकाव के प्रति अपने विचार रखे एवं मर्यादित रूप से कार्यक्रमों को सम्माननीय ढंग से करने हेतु एकजुटता का संकल्प लिया। सभी सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन एकरूपता के साथ आपसी सामंजस्य एवं तालमेल से करें तो पूरे प्रदेशवासी इसका लाभ ले सकेंगे। युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं उपनयन संस्कार जैसे परशुराम जयंती जैसे कार्यक्रम सामूहिक रूप से एवं भव्य रूप से विभिन्न शहरों एवं विभिन्न तरीकों में आयोजित करने से सभी लोग लाभान्वित होंगे सामाजिक पारिवारिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में ज्यादा दिखावा न करते हुए सादगी से करने पर सभी लोगों ने जोर दिया। संस्कारों के प्रति लगाव की ओर सभी ने ध्यान आकर्षित किया।

बलौदाबाजार, भाटापारा, भिलाई एवं बिलासपुर के पदाधिकारियों ने अगला आयोजन उनके यहां करने का आग्रह किया। विद्वान वक्ताओं एवं श्रोताओं से सभागार एवं मंच लगातार समृद्ध रहा। सर्वप्रथम प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष पं. अरूण शुक्ल जी एवं महासचिव पं. अरविंद दीक्षित जी को संरक्षकों द्वारा दायित्व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। पश्चात सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नियुक्ति का दायित्व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम की समीक्षा एवं आभार वक्तव्य उपाध्यक्ष पं. राघवेन्द्र मिश्र ने किया एवं कार्यक्रम का संचालन पं. रज्जन अग्निहोत्री ने किया।
इस अधिवेशन में बिलासपुर से पं. बी.के.पाण्डेय, पं. आदित्य त्रिपाठी, पं. अम्बिका चरण पांडेय, बिलासपुर से पं. रामप्रसाद शुक्ल, पं. अरविंद दीक्षित, पं. प्रभात मिश्र, पं.मनोज शुक्ला, डॉ. राजीव अवस्थी, पं.संदीप बाजपेयी, पं. शैलेष बाजपेयी, पं.कृष्ण मोहन पाण्डेय, भिलाई दुर्ग से पं. राधेगोविंद बाजपेयी ,पं. गुरूप्रसाद तिवारी, पं. उमाकांत मिश्र, ममता अवस्थी, श्याम तिवारी, पं. सोमेश त्रिवेदी, राजनांदगांव से प्रो. राजेन्द्र प्रसाद दीक्षित पं. प्रदीप मिश्र, भाटापारा से पं.अटल त्रिवेदी, पं.अजयकांत शुक्ल, पं. मनोज मिश्र, पं. मनीष मिश्र, पं. राजा त्रिवेदी, साधना मिश्रा, ममता अवस्थी, स्वर्णलता त्रिवेदी, तृप्ति शुक्ला, मुनिया तिवारी, रायगढ़ से पं.दयासागर मिश्र, पं. दयानंद अवस्थी, पं. प्रशांत मिश्र, पं.अखिलेश बाजपेयी, बलौदाबाजार से पं. प्रदीप बाजपेयी, पं. अरविंद शुक्ल, पं. प्रमोद शुक्ल, पं. शरद शुक्ल, मृदुला अवस्थी, मनीषा शुक्ला, शशि शुक्ला, सुलक्षणा मिश्रा, शीला शुक्ला, शैलजा मिश्रा, रायपुर से पं. दीपक दुबे,पं. अरूण शुक्ल, पं. सुरेश मिश्र, पं. राघवेन्द्र मिश्र, गौरव शुक्ल, कांकेर भानुप्रतापपुर से पं. श्याम शुक्ला थे। आभार प्रदर्शन पं. संदीप बाजपेयी (बिलासपुर) ने किया। इस सम्मेलन में सर्वसम्मति से ब्राह्मण कल्याण आयोग हेतु मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने का भी प्रस्ताव पारित हुआ।