
रायपुर। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा आज कंबल वितरण का आयोजन किया गया। सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया लगातार चार दिन तक अलग अलग झुग्गी बस्तियों में कंबल वितरित किया जाएगा स्व कांतादेवी जसवानी रायपुर, स्व हरीराम सिदारा बिलासपुर, स्व हीरालाल पंजवानी रायपुर की स्मृति में कंबल वितरण किया जाएगा आज के आयोजन के मुख्य अतिथि शदाणी दरबार तीर्थ के सचिव उदय शदाणी ने कहा सिंधी काउंसिल लगातार हर जरूरतमंद को जरूरी वस्तु उपलब्ध करवाता रहता है।

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ ने जरूरतमंदो को बांटे कंबल pic.twitter.com/59s6lOqOBe
— Pappu Farishta Journalist by birth (@pappu_farishta) December 28, 2023
अभी ठंड के मौसम में कंबल वितरण किया जा रहा है सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने कहा कोई भी इंसान ठंड में न रहे सबको हम कंबल उपलब्ध करवाए हमारी संस्था का उद्देश हर वर्ग की जरूरत को पूरा करना है आज के आयोजन में सिंधी कॉन्सिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ,शदाणी दरबार तीर्थ के सचिव उदय शदाणी,गोल्डी सिदारा,राजीव जसवानी,आकाश पंजवानी,महेश खिलनानी,आकाश बजाज,कुबेर महाराज,कमल कुमार उपस्थित थे।