
गौ पे म : आज गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोडरी विकासखंड गौरेला जिला गौ पे म में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तत्पश्चात सभी छात्रों और शिक्षकों द्वारा समस्त ग्राम का भ्रमण कर प्रभात फेरी निकाली गई। कार्यक्रम के अध्यक्षता संस्था की प्राचार्य विभा शर्मा जी के द्वारा की गई। इस उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत खोडरी के सरपंच उमेंद सिंह श्याम जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुये तथा विशिष्ट अतिथि उपसरपंच शिव प्रसाद सेवरे , गोविन्द केशरवानी जी और जनपद सदस्य गायत्री राठौर जी रहे। इस अवसर पर ग्राम के गणमान्य नागरिक मूलचंद चौरसिया, आलोक जैन, दीपचंद जैन, ओमप्रकाश पाण्डेय, नलिनेश जैन,राजेश पनारिया, राज जैन सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहें। इस पावन पर्व में छात्रों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये । संस्था के प्राचार्य महोदय ने स्वस्थ एवं स्वच्छ भारत हेतु शिक्षा को महत्वपूर्ण साधन बताया एवं विद्यार्थी एवं समस्त ग्राम वासियों को पावन पर्व की बधाईयाँ दी। तथा व्याख्याता नीलम पाठक और दीप्ति चांसौरिया ने राम भक्ति कविता का गायन किया। मंच संचालन संस्था के व्याख्याता हेमंत पांडे और भगवती कैवर्थ द्वारा किया गया,अंत में आभार प्रदर्शन व्याख्याता एस के महादेवा जी द्वारा दिया गया। इस पावन पर्व पर संस्था के सभी सदस्य उपस्थित थे।
