
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में चुनावी बिसात बिछ चुके हैं, जिसके बाद से सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है। चुनावी साल में जहां एक ओर वादों और दावों की बरसात हो रही है तो दूसरी ओर केंद्रीय नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा भी लगतार जारी है। सियासी सरगर्मी के बीच आज छत्तीसगढ़ के दूसरे चरण के मतदान के लिए नाम वापसी का आखिरी दिन था। नाम वापसी के आखिरी दिन कई नेताओं ने अपना नाम वापस ले लिया तो कुछ लोगों ने पार्टी बागवात करके चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है। तो चलिए जानते हैं कि बिलासपुर संभाग के किन नेताओं ने बगावत करने का फैसला किया है।

खबर यह भी है कि कांग्रेस पार्टी जल्द ही इन बागी नेताओं के खिलाफ निष्काशन की कार्रवाई करेगी।
मस्तूरी से भाजपा की बागी चांदनी भारद्वाज JCCJ से लड़ेंगी चुनाव
मस्तूरी से बसपा के दाऊ राम रत्नाकर लड़ेंगे चुनाव
बिल्हा से कांग्रेस की बागी नेहा भारती JCCJ से लड़ेंगी चुनाव
लोरमी से कांग्रेस के बागी सागर सिंह JCCJ से लड़ेंगे चुनाव
पामगढ़ से कांग्रेस के बागी गोरेलाल बर्मन JCCJ से लड़ेंगे चुनाव
पाली तानाखार से तुलेश्वर सिंह मरकाम गोंगपा से लड़ेंगे चुनाव
मरवाही से कांग्रेस के बागी गुलाब सिंह राज JCCJ से लड़ेंगे चुनाव