रमन सिंह ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है, रमन सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना त्याग पत्र प्रस्तुत किया है। जिसमें सिंह ने लिखा है कि-

वर्तमान में मैं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद का निर्वहन कर रहा हूँ, किन्तु भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुझे छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद हेतु नामित किया गया है। अतः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से मेरा त्यागपत्र सादर प्रस्तुत है, कृपया मेरा त्यागपत्र स्वीकार की जायें।
आज जब @BJP4CGState ने मुझे छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए नामित किया है तब 5 वर्षों तक @BJP4India के उपाध्यक्ष पद पर सेवा करने के उपरांत आज मैंने इस पद से अपना त्यागपत्र प्रस्तुत किया है।
मुझ जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को इतनी महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए मैं… pic.twitter.com/B7IzeqKboB
— Dr Raman Singh (@drramansingh) December 17, 2023