
रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने प्रदेश बीजेपी प्रभारी ओम माथुर को जन्मदिन की बधाई दी. X पोस्ट में उन्होंने लिखा,जीवेत शरद: शतम्…भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी, श्री@OmMathur_bjpजी को जन्मदिवस की अशेष शुभकामनाएं। बाबा भोरमदेव आपको स्वस्थ, सुखद व दीर्घायु जीवन प्रदान करें ऐसी प्रार्थना करता हूं।

कौन है ओम माथुर – ओम प्रकाश माथुर एक भारतीय राजनीतिज्ञ है। वे भारतीय संसद में राजस्थान राज्य से राज्य सभा के सांसद थे। वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य है। वर्तमान में छग राज्य के भाजपा के प्रभारी है वे गुजरात व महाराष्ट्र के प्रभारी रह चुके है।