हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रम भारत जोड़ो अभियान का विस्तार रूप: सतीश सिंह

बस्ती: समर्थकों संग हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुये युवा नेता सतीश सिंह प्रान्तीय अध्यक्ष, फरेंदा विधायक वीरेन्द्र चौधरी, उत्तर प्रदेश के प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल, प्रदेश सचिव कर्मराज यादव, प्रदेश महासचिव और मंडल प्रभारी जयकरन वर्मा का बड़ेवन चौराहे पर फूल मालाओं से स्वागत किया। यहां से बाइक जुलूस की शक्ल में उनके समर्थक काग्रेस पार्टी और शीर्ष नेताओं के समर्थन में नारे लगाते हुये सुबाष तिराहा, गांधीनगर होते हुये पार्टी दफ्तर पहुंचे।

यहां पार्टी के लोगों को सम्बोधित करते हुये प्रान्तीय अध्यक्ष ने कहा हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रम भारत जोड़ो अभियान का विस्तार रूप है। इस दौरान कांग्रेस के लोग घर घर जायेंगे और पिछले 8 सालों के दौरान केन्द्र की भाजपा सरकार ने जिस तरह संविधान को हाशिये पर रखकर देश के आर्थिक ढ़ांचे का सत्यानाश किया है उसका खुलासा। कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिये भाजपा के खिलाफ एक चार्जशीट तैयार की गयी है जो आमजनमानस तक पहुचेंगी और भाजपा की करतूतों को एक एक कर बेनकाब किया जायेगा।

उत्तर प्रदेश के प्रभारी सत्यनारायण पटेल ने कहा कार्यकर्ताओं की निष्ठा ही कांग्रेस की ताकत है। एक एक कार्यकर्ता काग्रेस का चेहरा है। यह ऐसी पार्टी है जो लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करती है। हमें सिर्फ अपनी ताकत पहचाननी है और पार्टी द्वारा संचालित कार्यक्रमों को पूरे मनोयोग से सफल बनाना है। पार्टी दफ्तर पर हुई बैठक का संचालन नर्वदेश्वर शुक्ल ने किया। पूर्व विधायक अंबिका सिंह, प्रदेश सचिव देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रम की सफलता लोकसभा चुनाव नतीजों का रूख कांग्रेस की ओर मोड़ने के लिये माहौल तैया करेगी।

पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी को इस अवसर पर हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रम का जनपद प्रभारी बनाया गया। सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद, कौशल त्रिपाठी, बसंत चौधरी, बृजेश आर्या, कर्नल अभय सिंह, देवी प्रसाद पाण्डेय, अमित प्रताप सिंह, नीलम विश्वकर्मा, मंजू पाण्डेय, रफीक खां, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, रामभवन शुक्ल, डा. वाहिद, गंगा मिश्रा, गिरजेश पाल, शौत अली नन्हू, रंजना सिंह, आलमुकुन्द मिश्रा, शिवविभूति मिश्रा, मो. सिद्धीक, अलीम अख्तर, रविन्द्र सिंह राजन, फिरोज अहमद, रामप्रीत, परमात्मा चक्रवर्ती, अवधेश सिंह, लालजीत पहलवान, रामबचन भारती, विजय श्रीवास्तव विष्णुमणि त्रिपाठी, गुड्डू सोनकर आदि मौजूद रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक