Breaking NewsCG-DPRTop Newsछत्तीसगढ़भारतराज्य

गर्भवती महिला का बच्चादानी फटा, डॉक्टरों ने तत्काल सर्जरी कर बचाई जान

दुर्ग। जिला चिकित्सालय में एक गर्भवती महिला निवासी स्टेशन मरोदा 17 जनवरी 2024 को समय दोपहर 12.00 बजे जिला चिकित्सालय दुर्ग के एमसीएच विंग में भर्ती हुई। सिविल सर्जन डॉ. साहू के अनुसार जांच में पाया गया कि उनक बच्चादानी फट गया है, चिकित्सालय के डॉ बी.आर साहू स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा 17 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे बिना किसी विलम्ब के उनका आपरेशन कर जननी की जान बचाई गई।

इस आपरेशन में डॉ बसंत चौरसिया निःश्चेतना विशेषज्ञ द्वारा मरीज को बेहोश कर आपरेशन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया साथ ही ओटी में कार्यरत स्टॉफ ने भी उपरोक्त आपरेशन में अपनी अहन भूमिका निभाई है। वर्तमान में महिला स्वस्थ है। आपरेशन के दौरान लगभग 02 लीटर रक्त पेट में स्स्रावित हो गया था। डॉ अरुण कुमार साहु सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने उपरोक्त जटिल सर्जरी को समय पर संपादित कर महिला की जान बचाने पर आपरेशन में सम्मिलित समस्त चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को सुभकामनाएं दी है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक