Top Newsछत्तीसगढ़

आने वाले भविष्य को लेकर चलते हैं पीएम मोदी : मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर। वाणिज्य और उधोग मंत्री लखनलाल देवांगन केंद्र सरकार और वित्त मंत्री के इस बजट की सराहना किया है। मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि पीएम मोदी ने जनहित के कार्य किए हैं, 3 करोड़ बहनों को लखपति दी बनाने का प्रावधान है। यह सौभाग्य की बात है कि 2 करोड़ लोगों केा पीएम आवास का निर्माण होने वाला है।

आने वाली पीढ़ी का सपना साकार होगा। पूरे भारत में ही नहीं पूरी दूनिया में डंका बज रहा है। प्रति व्यक्ति आज 5 किलो चावल दिया जा रहा है। अनेकों ऐतिहासिक काम हो रहा है, आने वाले समय में और किया जाएगा। मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि पीएम मोदी आने वाले भविष्य को लेकर चलते हैं। विकसित भारत का सपना देखा है।

बजट पेश होने के बाद कांग्रेस ने इस बजट को झूठ का पुलिंदा बताया है। जिसका मंत्री लखनलाल देवांगन ने पलटवार किया है। मंत्री देवांगन ने कहा कि कांग्रेसियों का कोई अस्तित्व नहीं रह गया है, आज उनकी कोई सुनने वाला नहीं है, देश की जनता कांग्रेस को जानती है की भ्रष्टाचार वाली पार्टी है। जब भी सत्ता में आए तब भ्रष्टाचार किया। छग में भी सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार किया। आने वाले समय में कांग्रेस का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक