Top Newsछत्तीसगढ़

पद्मश्री जागेश्वर राम ने फहराया तिरंगा

जशपुर। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होने की सूचना के बाद आज जागेश्वर राम यादव ने सबसे पहले भगवान शिव के मंदिर में पहुंच कर पूजा अर्चना की। इसके बाद अपनी भितघरा ग्राम पंचायत में तिरंगा फहराया। भितघरा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने आज पंचायत भवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर जागेश्वर राम से ही झंडा फहराने के लिए आमंत्रित किया था। तिरंगा फहराने के बाद सरपंच अलिना ने जागेश्वर यादव को शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया। पद्मश्री पुरस्कार से नवाजे जाने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पत्थलगांव विधायक गोमती साय से कल फोन पर सूचना मिलने के बाद भितघरा गांव मे खुशी का माहौल बना हुआ है।

जागेश्वर यादव बगीचा विकासखण्ड के भितघरा गाँव मे रह कर जशपुर, सरगुजा और रायगढ़ जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को शिक्षा से विकास की डगर के लिए जागरूक कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आबादी क्षेत्र से दूर रहने वाले बिरहोर परिवार के लोग पहले बंदरों को मार कर खा लेते थे। इस जनजाति के लोग अंधविश्वास के कारण ही स्वास्थ्य और शिक्षा से दूर रहते थे लेकिन इनही लोगों के साथ रह कर उन्हें अंधविश्वास से दूर किया। आश्रम स्कूलों में पढ़ कर इनके बच्चों को देखकर दूसरे लोगों उसी भी विकास शिक्षा से नजदीकी बनाई।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक