Top Newsछत्तीसगढ़

कलेक्ट्रेट के कई कर्मियों को नोटिस जारी, IAS अवनीश शरण ने दिए वेतन काटने के निर्देश

बिलासपुर। बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने अपने ही ऑफिस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दर्जन भर कर्मचारी अपने टेबल से गायब मिले। इस पर उन्होंने नदारद कर्मियों को नोटिस जारी कर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

दरअसल, बुधवार को कलेक्टर अवनीश शरण संयुक्त जिला कार्यालय की विभिन्न शाखाओं और नई कंपोजिट बिल्डिंग में संचालित कार्यालयों का अचानक निरीक्षण करने निकल गए। तब कर्मचारियों को यह भी नहीं पता था कि कलेक्टर उनके दफ्तर का जायजा लेने पहुंच रहे हैं। कई शाखाओं के कर्मचारी अपने-अपने चहेतों को मोबाइल से कॉल कर कलेक्टर के निरीक्षण की जानकारी देते रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकांश कर्मचारियों के टेबल पर नेम प्लेट नहीं मिला। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पहचान के लिए हर कर्मचारी की टेबल पर उनका पदनाम युक्त नेम प्लेट अनिवार्य रूप से हो। ताकि लोगों को उनको ढूंढने में सुविधा हो सके।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक