
रायपुर। कवर्धा में ध्रुवीकरण के चलते करारी शिकस्त के बाद पूर्व वन मंत्री मो.अकबर सरकारी बंगला खाली करने जा रहे हैं। डीएफओ विश्वेस झा आज शाम बंगले गए और बंगले में लगे विभागीय सामनो को चैक किया। इनमें एसी, फ्रिज, कंप्यूटर प्रिंटर, कुर्सी टेबल, फर्नीचर, पलंग गद्दे तकिए और पेंट्री के सामान शामिल हैं। छत्तीसगढ़ के कवर्धा सीट पर भी सबकी नजरें टिकी हुई थीं। यहां से भूपेश सरकार के परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर चुनावी मैदान में उतरे थे। हालांकि बीजेपी के विजय शर्मा ने मोहम्मद अकबर को हरा दिया। ऐसे में इस बार बीजेपी फिर एक बार गढ़ बचाती आई है।
