CG-DPRTop Newsछत्तीसगढ़

कांकेर के इतिहास में पहली बार 5100 दीए प्रज्ज्वलित कर मनाए जाएगा रामोत्सव

कांकेर। परमपुण्य अयोध्या की पावन धरा में प्रभु श्री रामलला की ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा सोमवार 22 जनवरी को सम्पन्न होगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार इसे प्रदेश भर में रामोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय कांकेर के राजापारा वार्ड स्थित राम जानकी मंदिर में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जायेंगे। कांकेर के इतिहास में पहली बार 5100 दीए एक साथ प्रज्ज्वलित कर रामोत्सव मनाया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजापारा के श्री राम जानकी मंदिर में दोपहर 12 बजे से मानस गान का आयोजन 05 मंडलियों के द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री मोहन मंडावी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में कांकेर विधायक  आशाराम नेताम, अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी और भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी सहित जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव, उपाध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष सरोज ठाकुर, उपाध्यक्ष आदि मौजद रहेंगे। जिला पंचायत के सीईओ  सुमित अग्रवाल ने बताया कि कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार राम जानकी मंदिर परिसर में शाम 5.30 बजे एक साथ 5100 दीए प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके बाद दीपदान कर रामलला का पुण्य स्मरण किया जाएगा। कलेक्टर सिंह ने 22 जनवरी को आयोजित होने वाले रामोत्सव के ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने सभी जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों, नगरवासियों, मीडिया प्रतिनिधियों और आमजनता को उपस्थित होने का निवेदन किया है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक