CG-DPRTop Newsछत्तीसगढ़

महिला तहसीलदार ने धान के अवैध परिवहन पर की जब्ती की कार्रवाई

महासमुन्द। कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देश पर जिले में सीमावर्ती ओडिसा राज्य से अवैध धान के परिवहन पर निरंतर कारवाई जारी है। शुक्रवार को देर रात और शनिवार को तहसीलदार ममता ठाकुर के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ग्राम टूहलु में थाना के आगे 350 बोरी धान का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर गाड़ी सहित धान को जब्त कर थाना मे  सुपुर्द किया गया। उन्होंने बताया कि रात में धान से भरी गाड़ी ओडिसा से गरियाबंद की ओर जा रही थी।
इसी तरह ग्राम भदरसी में रोशन लाल के बाड़ी में 316 कट्टा धान जप्त किया गया। पूछताछ करने पर बताया गया कि उक्त धान ओडिसा का है। जिसे पंचनामा कर जप्ती बनाया गया। उल्लेखनीय है की ओडिसा सीमा से लगे अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि धान के अवैध परिवहन व भंडारण पर कड़ी कारवाई की जा रही है।जो आगे भी जारी रहेगी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक