Top Newsछत्तीसगढ़

सेवानिवृत्त अधिकारी को दी गई भावभीनी बिदाई

दुर्ग। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में दुर्ग में पदस्थ पी.एच.ई. विभाग के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता एफ.सी. बोरकर को अधिकारियों ने भावभीनी बिदाई दी। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने सेवानिवृत्त बोरकर को अधिकारियों की तरफ से पुष्पगुच्छ, शॉल एवं श्रीफल भेंट किया। उन्होंने सेवा अवधि के दौरान बोरकर की व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। बोरकर ने अपने सेवाकाल के दौरान विभागीय उपलब्धियों को रेखांकित किया।

उन्होंने बताया कि अविभाजित मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य में 41 वर्षों तक सेवा देने के उपरांत वे सेवानिवृत्त हुए है। इस अवधि में समस्त अधिकारियों की सहयोग के लिए उन्होंने सभी का आभार माना। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं नगर निगम भिलाई के आयुक्त रोहित व्यास, जिला पंचायत के सी.ई.ओ. अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर गोकुल रावटे,  बी.के. दुबे एवं योगिता देवांगन, सभी नगरीय निकायों के आयुक्त, सभी एस.डी.एम. व जनपद सी.ई.ओ. सहित समस्त विभाग के जिला अधिकारी उपस्थित थे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक