Breaking NewsTop Newsछत्तीसगढ़भारतराज्य

मिचौंग का असर छत्तीसगढ़ में दिखने लगा, ठंड बढ़ी और बारिश शुरू

जशपुर। समुद्री तूफान मिचौंग का असर दूसरे दिन भी शहर सहित पूरे जिले में दिखा। सुबह से लेकर शाम तक रूक रूक कर वर्षा होती रही। वर्षा के साथ चल रही हवा के असर से जिले में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। शहर का पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया है। मौसम के असर से शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। सर्दी और वर्षा से बचने के लिए लोग घरों में ही रहे। स्कूल, कालेज और शासकीय कार्यालयों में भी उपस्थिति आम दिनों के मुकाबले कम रही। लगातार हो रही वर्षा से शहर की सड़कों और खेतों में जल जमाव की स्थिति बनने लगी है। इससे धान और सब्जियों की फसल को लेकर किसानों की चिंता और बढ़ गई है।

तुमला निवासी किसान लोचन यादव ने बताया कि वर्षा से सबसे अधिक नुकसान दलहनी फसलों को हो सकता है। वर्षा से फसल पर कीटों का प्रकोप बढ़ सकता है। इसका सीधा असर दलहनी फसलों के उत्पादन पर पड़ेगा। गणेश सिंह ने बताया कि तुमला सहित पूरे जिले में अभी धान की फसल की कटाई और मिसाई का काम चल रहा है। दो दिन से हो रही वर्षा से खेत में तैयार धान की फसल जमीन में लेट गए हैं। इन्हें काटने में तो परेशानी होगी ही। अगर मौसम साफ नहीं हुआ तो फसल को और अधिक नुकसान पहुंच सकता है। किसान जयकुमार सिंह ने बताया कि मौसम की बेईमानी ने टमाटर की फसल को नुकसान पहुंचाया है। इसका असर आने वाले दिनों में बाजार में जरूर दिखेगा।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक