
रायपुर। उपमुख्यमंत्री एवम गृह मंत्री विजय शर्मा ने सुकमा जिले के जगरगुंडा थाने के टेकलगुड़ेम में नक्सलियों और सुरक्षा बल के जवानों के बीच हुए मुठभेड़ में 3 जवानों की शहादत को नमन कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शहीद जवानों के परिवारजनों को दुख की घड़ी में धैर्यता से दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की है। उप मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री के साथ नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने अस्पताल पहुंचे तथा प्रबंधन को घटना में घायल जवानों के बेहतर इलाज करने कहा। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप भी उपस्थित थे।

अपनी माटी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन..
01आरक्षक देवन सी., 201 कोबरा बटालियन,
02आरक्षक पवन कुमार, 201 कोबरा
03 आरक्षक लाम्बधर सिन्हा, 150 सीआरपीएफ।जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा। शांति तक संघर्ष जारी रहेगा।
— Vijay sharma (@vijaysharmacg) January 30, 2024