Top Newsछत्तीसगढ़

निगम ने 50 बड़े बकायादारों को थमाया नोटिस, पैसे जमा करने दिया अंतिम अल्टीमेटम 

रायगढ़। रायगढ़ नगर निगम ने टैक्स के बकायादारों ने नगर निगम के अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। जानकर हैरत होगी कि नगर निगम को उपभोक्ताओं से संपत्ति कर, जल कर और अऩ्य करों के रुप में 12 करोड़ से अधिक की रिकवरी करनी है।

ऐसे में नगर निगम अब बड़े बकायादारों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है। नगर निगम ने शहर में 50 बड़े बकायादारों को नोटिस जारी कर पखवाडे भर के भीतर बकाया राशि जमा करने का अल्टीमेटम दिया है। टैक्स जमा नहीं करने पर संपत्ति कुर्क करने की चेतावनी भी दी गई है। निगम की इस कार्रवाई से बकायादारों में हड़कंप मचा हुआ है।

दरअसल रायगढ़ नगर निगम को मार्च के अंत तक 27 करोड़ रुपए का टैक्स वसूल करना है। इसके एवज में नगर निगम अब तक महज 14 करोड़ के टैक्स की वसूली ही कर पाया है। नगर निगम को अभी भी संपत्ति कर के रुप में 7 करोड़, जल कर के 5 करोड़ व अन्य करों के रुप में 3 करोड़ की रिकवरी करनी है।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक