
रायपुर/दिल्ली। AICC में कांग्रेस घोषणा पत्र समिति की बैठक हुई। इससे पहले भी यानी आज सुबह कांग्रेस की बैठक हुई थी।बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि हमारे लिए 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करना और राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा को सफल बनाना सबसे बड़ा लक्ष्य है। इसके लिए कांग्रेस हर एक कार्यकर्ता को भरपूर समय देना है और चर्चा करना है।
