छत्तीसगढ़भारतराज्य

कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों में उपलब्ध सुविधाओं का किया निरीक्षण

कांकेर। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज जिले के धान उपार्जन केन्द्र कोरर, भानुप्रतापपुर, संबलपुर व दुर्गुकोंदल का आकस्मिक निरीक्षण किया और समिति प्रभारियों को धान खरीदी के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने धान बेचने के लिए पहुंचे किसानों के धान का अवलोकन किया और मौके पर धान को अपने समक्ष तौलाकर भी देखा। इस दौरान कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र में पेयजल व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, बारदाना, तराजू-बांट आदि का भी अवलोकन किया और धान की नमी की जांच की। उन्होंने धान बेचने आए किसानों से चर्चा की और उनसे अपील करते हुए कहा कि वे अपने धान को अच्छी तरह साफ कर व सूखाकर लाएं।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान धान खरीदी केन्द्र प्रभारियों को सख्त हिदायत दी कि किसानों से धान खरीदी के लिए गांववार तैयार किए गए रोस्टर का पालन करें। खरीदी केन्द्रों में धान आने पर इसकी स्टेकिंग की जाए। पहले से स्टेकिंग किए गए धान का पहले परिवहन किया जाए। इसी प्रकार व्यवस्थित रूप से धान खरीदी के लिए किसानों को एक सप्ताह पहले से टोकन काटे जाएं। साथ ही उन्होंने केन्द्रों में व्यवस्थित ढंग से खरीदी करने एवं किसानों से अच्छे से व्यवहार करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान धान उपार्जन केन्द्र दुर्गुकोंदल व भानुप्रतापपुर में कर्मचारी समय पर उपस्थित नहीं पाए गए। साथ ही धान तौल के दौरान किसानों से अधिक तौल करना पाया गया। जिन किसानों के द्वारा अपना संपूर्ण धान विक्रय किया जा चुका है व जिन किसानों के पास विक्रय हेतु धान उपलब्ध नहीं है, उन किसानों का रकबा समर्पण की कार्यवाही में रूचि नहीं ली गई है। कलेक्टर ने दुर्गुकोंदल व भानुप्रतापपुर के खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी कार्य में अनियमितता को देखते हुए खरीदी प्रभारियों व आपरेटरों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

खाद्य अधिकारी जन्मेजय नायक ने बताया कि कोरर केन्द्र में 01 हजार 44 पंजीकृत किसान हैं, जिनमें से 871 किसानों द्वारा कुल 47 हजार 876 क्विंटल धान बेचा गया है। भानुप्रतापपुर केन्द्र में 1 हजार 277 पंजीकृत किसान हैं, जिसमें से 646 किसानों ने कुल 26 हजार 29 क्विंटल धान विक्रय किया गया है। संबलपुर केन्द्र में 1 हजार 936 पंजीकृत किसान हैं, जिसमें से 1 हजार 463 किसानों ने कुल 74 हजार 315 क्विंटल धान विक्रय किया है। इसी प्रकार दुर्गुकोंदल केन्द्र में 1 हजार 462 पंजीकृत किसान हैं, जिसमें से 769 किसानों ने कुल 34 हजार 589 क्विंटल धान का विक्रय किया है। इस अवसर पर उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, जिला विपण अधिकारी, नोडल अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक