Top Newsछत्तीसगढ़

एक महीने बाद मुख्यमंत्री निवास में शिफ्ट होंगे सीएम विष्णुदेव साय 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय फिलहाल सिविल लाइन स्थित बंगले में ही रहेंगे। सुरक्षा कारणों से उन्होंने यहीं रहने का फैसला किया है। दरअसल नवा रायपुर में बनकर तैयार नए मुख्यमंत्री निवास का अभी तक सिक्योरिटी ऑडिट नहीं हुआ है। सिक्योरिटी ऑडिट के दौरान बाउंड्रीवाल की ऊंचाई, बंगले के चारों ओर निगरानी के लिए बनाए जाने वाले वॉच टॉवर की स्थिति सही है या नहीं? बंगले में आने जाने वाले रास्ते कितने? इसमें कुछ समय लगेगा। इस वजह से मुख्यमंत्री साय फिलहाल सिविल लाइन स्थित बंगले में शिफ्ट होंगे।

अभी इस बंगले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रह रहे हैं। 15 से 20 दिनों में वे मकान खाली कर देंगे और सिविल लाइन में ही उन्हें मिले नए मकान में शिफ्ट हो जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री के बंगला छोड़ने के करीब एक महीने बाद मुख्यमंत्री साय वहां शिफ्ट होंगे। उसके पहले बंगले में कुछ जरूरी बदलाव किए जाएंगे। सीएम साय के शपथ लेने के बाद से ही ये कयास लगाया जा रहा था कि वे नवा रायपुर में रहेंगे। नवा रायपुर के बंगले का काम भी तेजी से पूरा किया जा रहा था।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक