
उत्तराखंड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शहीद स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय के जैनतंवाला स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने इस दौरान शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

देहरादून में सैन्यभूमि के वीर सपूत शहीद स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय जी के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।
ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
विनम्र… pic.twitter.com/PQiIIA6Edq
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) December 16, 2023
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित रहे।