
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के छुरा से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां देवर ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर अपनी भाभी की हत्या कर दी है, घटना की सूचना मिलते ही छुरा पुलिस व एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक मौके पर मौजूद है. छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम करचाली की घटना। मिली जानकारी के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते देवर ने अपनी भाभी की हत्या की है, मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजवा कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

देवर ने अपनी भाभी की हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम करचाली में शुक्रवार रात को देवर ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर अपनी भाभी की हत्या कर दी है। हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक सहित छुरा पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।