Breaking NewsTop Newsछत्तीसगढ़भारतराज्य

भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने निकाली कलश यात्रा

रायपुर। अयोध्या में भगवान राम के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश भर में अक्षत कलश यात्रा निकाली जा रही है। छत्तीसगढ़ में भी कई विधानसभा में इस यात्रा का आयोजन रविवार को हुआ। रायपुर में तात्यापारा हनुमान मंदिर से शुरू हुई यात्रा राठौर चौक स्थित श्री राम मंदिर में संपन्न हुई। इसकी अगुवाई रायपुर नगर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने की। इसी तरह बसना में भी कई विधायक संपत अग्रवाल की अगुवाई में यात्रा आयोजित की गई है। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

संपत अग्रवाल ने बताया कि वे दो बार कार्यसेवा के लिए अयोध्या गए थे। उनके साथ हर बार 100-100 लोग जाते थे। अब कुछ लोगों का देहांत हो गया है। 22 जनवरी को वे इन सभी लोगों के साथ इस बार भी अयोध्या जाएंगे। राष्ट्र के निर्माण में मर्यादा पुरुषोत्तम राम जी की ननिहाल में कलश यात्रा निकल गई राष्ट्रीय सेवक संघ नेतृत्व में अक्षय कलश यात्रा तत्यापारा हनुमान मंदिर से नगर होते हुए राठौर चौक राम मंदिर में समापन किया गया। जिसमे प्रमुख रूप से राष्ट्रभक्त सनातन धर्म के लोग बड़ी संख्या मे शामिल हुए पुण्य कार्य के लिए साक्षी 22 जनवरी को पुरुषोत्तम राम जी राम जी की अयोध्या में रामलाल का स्थापित किया जाना है सभी राम भक्त इसके साक्षी बने हैं।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक