Breaking NewsTop Newsछत्तीसगढ़भारतराज्य

नगर निगम सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष अरूण दुबे सर्वसम्मति से बनाए गए

रायपुर। नगर निगम सेवा निवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ रायपुर की सामान्य सभा की बैठक नवीन पदाधिकारियों के निर्वाचन सहित अन्य प्रमुख मुद्दों पर कर्मचारी कालोनी भैसथान, रामसागर पारा स्थित शिव वाटिका में वरिष्ठ कर्मचारी नेता रमेश शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित की गयी थी। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष अरूण दुबे, उपाध्यक्ष सुमंगल उपाध्याय, सचिव डाॅ. शिव शर्मा, सह सचिव श्रीमती उषा चैहान एवं कोषाध्यक्ष हरगोविंद जोशी बनाये गये।

अध्यक्ष अरूण दुबे सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के जैसे कि अवकाश नगदीकरण, समूह बीमा, सामान्य भविष्य निधि एवं उपादान की बकाया राशि लगभग 13 करोड़ रू. लंबित है। इस मुद्दे पर संघ का एक प्रतिनिधि मंडल निगम आयुक्त से भेंट कर चर्चा करेगा और उनसे आग्रह करेगा की अतिशीघ्र सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समस्त बकाया राशियों का भुगतान कराना सुनिश्चित करें। सभा में कर्मचारी कल्याण संघ के कार्यकारिणी सदस्य का गठन किया गया जिसमें सर्वश्री शम्मी उल्लाह, प्रशांत चक्रवर्ती, संतोष परमाले, किशोरी लाल गुप्ता, पी.के. शेष, याकुब खान, कुलदीपक ठाकुर, अशोक आडिल, प्रभाकांत वैष्णव, कार्तिक मारकण्डे, किशोर वर्मा, मजहर खान, शेख कादिर, निरंजन राजपूत, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, हरनारायण शर्मा, दुर्गेश तिवारी बनाये गये।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक